विकासनगर, नवम्बर 22 -- कैनाल बाईपास का डामरीकरण शुरू हो गया है। शनिवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मार्ग निर्माण का प्रथम चरण है। सर्दियों के बाद मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से विकासनगर बाजार में जाम से मुक्ति मिलेगी। भारी वाहन इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। कैनाल बाईपास विकासनगर की प्रमुख सड़क है। तमाम भारी वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। हरबर्टपुर डाकपत्थर कालसी जाने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग है, लेकिन वर्षों से इस मार्ग की हालत खराब थी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए कई बार कांग्रेस और आम लोगों ने धरने-प्रदर्शन भी किए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान के प्रयास से...