पूर्णिया, सितम्बर 11 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर मुख्य बाजार में बुधवार की सुबह दस बजे कैनरा बैंक का उद्घाटन किया गया। भवानीपुर एसएच 65 के किनारे अन्नपूर्णा काम्प्लेक्स में बने कैनरा बैंक के नये शाखा का विधिवत उद्घाटन कैनरा बैंक के जीएम अजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार, मंडल प्रबंधक सूचित रजक ,मंडल प्रबंधक सन्तोष कुमार के द्वारा समुहिक रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जीएम अजय कुमार ने कहा कि इस शाखा से लोगों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक अनुनय कुमार, ओंकार कुमार, मिथलेश कुमार, अर्णव कुमार मंडल, राजन कुमार, रजनी जायसवाल, देवल साह, सुबोध कुमार साह, मनानंद हर्ष, प्रो. उपेंद्र कुमार सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.