पटना, फरवरी 8 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना के पीएमसीएच अस्पताल के कैदी वार्ड से बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया है। पटना पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को उन्हें 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सांसद पप्पू यादव की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराय गया था। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार होने के बाद रविवार को बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सांसद की जमानत अर्जी पर सोमवार को पटना के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, सांसद पप्पू यादव को पटना के मंदिरी आवास पर 6 जनवरी की आधी रात को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले मौके पर खूब हंगामा हुआ। पप्पू यादव और उनके समर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.