जहानाबाद, अगस्त 24 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। मंडल कारा काको में डिस्ट्रिक्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की ओर से एक विशेष लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंद कैदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, विधिक सहायता की उपलब्धता एवं आपराधिक मामलों में वैकल्पिक समाधान की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजीव कुमार ने बताया कि कैदी किस प्रकार मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा प्रिजन लीगल सहायता क्लिनिक 2022 के माध्यम से अपने मामलों की अद्यतन जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल बैद्यनाथ शरण ने दूसरे विषय पर कैदियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे प्ली बारगेनिंग की प्रक्रिया के माध्यम से अभियुक्त मामलों के शीघ्र निपटान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.