रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची कैथेालिक आर्च डायसिस युवा संघ की क्रिसमस गैदरिंग रविवार को हुई। आयोजन क्रिसमस मिलन उत्सव के रूप में धुर्वा प्रभात तारा मैदान में किया गया। इसमें 35 पल्ली के युवा शामिल हुए। शुरुआत जेसुईट प्रोविंसियल फादर अजीत खेस की मिस्सा के साथ हुई। उन्होंने अपने उपदेश में कहा कि ईश्वर ने इंसान के रूप में जन्म लिया, क्योंकि वे हमसे बहुत प्रेम करते हैं। ईश्वर और मनुष्य के बीच के जो संबंध टूट गया था, उसे जोड़ने के लिए आए। युवाओं के पास दुनिया को बदलने की ताकत है। मिस्सा के बाद यूथ डायरेक्टर पुादर दीपक किंडो और फादर सुमित तिर्की ने चरनी की आशीष की। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, एलेक्स तिर्की, प्रज्ञा, तेज मुंडू, फादर फिलमोन एक्का, फादर रवि भूषण सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.