हजारीबाग, अप्रैल 27 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता प्रभु का रुपांतरण कैथोलिक महागिरजाघर हजारीबाग में बच्चों को कैथोलिक विधि के अनुसार परम प्रसाद संस्कार दिया गया। इस समारोही मिस्सा को उजला रविवार भी कहा जाता है जो हमेशा पास्का के बाद वाला पहला रविवार होता है। रविवार के मुख्य अनुष्ठाता फादर रेमंड और पल्ली पुरोहित फादर केजे एंन्तोनी, फादर विजय और तीन पुरोहित गण के सहयोग से मिस्सा पूजा अर्पण किया। पल्ली पुरोहित ने कलीसिया को सम्बोधित करते हुए कहा- कि परम प्रसाद ग्रहण करना एक ईसाई संस्कार है। यह संस्कार ईसाई समुदाय के सात संस्कारों में से एक है। यह ईश्वर और मनुष्य के बीच एक बंधन स्थापित करता है। ईसाई धर्मावलंबियों के लिए परम प्रसाद पहला संस्कार होता है। परम प्रसाद संस्कार ग्रहण करने के बाद ही ईसाई धर्मावलंबी चर्च परम प्रसाद ग्रहण कर सकते है । इस ...