सिमडेगा, नवम्बर 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कैथोलिक मतावलंबियों ने रविवार को मृत विश्वासियों का पर्व क्रब पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया। मौके पर जिला मुख्यालय सहित ग्रमीण इलाको के कब्रिस्तान में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। धर्मवालंबियों द्वारा अपने मृत परिजनों के अनंत जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। सामटोली स्थित चर्च परिसर में धर्मप्रांत के स्व. पुरोहितों के कब्र पर विधि-विधान पूर्वक पवित्र जल का छिड़काव के बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर धर्मवालंबियों को अपने पूर्वजों के कब्र के पास सुबह से प्रार्थना करते देखा गया। संध्या में विश्वासियों ने अपने-अपने पूर्वजों के कब्र पर मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कब्र पर्व के मौके पर विभिन्न कब्रिस्तान में अनुष्ठान का आयेाजन किया गया। मतावलंबियों न...