कन्नौज, दिसम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जनपद के एकमात्र कैथोलिक चर्च में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर रात होते ही चर्च में जिंगल बेल्स की मधुर धुन गूंज उठी, जो भक्तों के दिलों को आह्लादित कर गई। क्रिसमस की तैयारियां काफी पहले से की गई थीं, जो इस उत्सव को यादगार बना गईं। सौरिख रोड पर लालकपुर गांव के निकट स्थित इस चर्च को रंग-बिरंगी झालरों, दूधिया रोशनी और प्रभु यीशु की जीवंत झांकी से सजाया गया था। इंद्रधनुषी छटा बिखेरते चर्च ने आसपास के ग्रामीणों व शहरवासियों को आकर्षित किया, जिनकी भीड़ रात भर चर्च के परिसर में उमड़ी रही। रात 10:30 बजे शुरू हुई प्रार्थना सभा 11:30 बजे तक चली। फादर संतोष सेलेस्टिन ने उपासकों को संबोधित करते हुए कहा प्रभु यीशु का जन्म हमें प्रेम, शांति और क्षमा का अनमोल संदेश देता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.