चतरा, दिसम्बर 22 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा के संत तेरेसा चर्च में रविवार को क्रिसमस की तैयारी को लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को है। विशेष पूजा के साथ ही ईसाई बहुल इलाकों में क्रिसमस का उत्साह शुरू हो गया है। लोग क्रिसमस पर्व को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। बाजार में चहल पहल बढ़ा हुआ है। कैथोलिक चर्च का प्रार्थना सभा सज कर तैयार है। चरनी को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। संत टेरेसा कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मसीही समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। विशेष प्रार्थना सभा के बाद क्रिसमस गैदरिंग का भी आयोजन किया गया। क्रिसमस गैदरिंग में भी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। फादर नोबोर कुजूर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.