बक्सर, मई 28 -- ब्रह्मपुर। प्रखंड के कैथी गांव के समीप कुआवन डेरा में अयोध्या के संत श्रीहरिहर दास के सफल निर्देशन में सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके निमित्त बुधवार को जलभरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस जलयात्रा में हजारों की संख्या में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं शामिल थीं। सभी लोग पीले वस्त्र धारण कर अपने हाथों में मिट्टी के पात्र लेकर करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर आस्था और श्रद्धा के साथ बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के शिव सरोवर से जल अधिग्रहित किए। यज्ञ की पूर्णाहुति 2 जून को होगा। वहीं, अगले दिन विशाल भण्डार का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.