खगडि़या, जनवरी 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता चौथम प्रखंड के कैथी कार्तिक स्थान परिसर में आगामी एक फरवरी से शुरू होने वाले ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी काफी जोर शोर से की जा रही है। तांत्रिक बाबा मिलन जी महराज के सानिध्य में महारुद्र यज्ञ की तैयारी की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि यज्ञस्थल पर 51 मूर्ति के निर्माण का कार्य भी अंतिम चरण में है। विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा को कलाकार द्वारा अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। वहीं यज्ञ को लेकर एक फरवरी को 501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा गांव व आसपास के क्षेत्रों में भी निकाली जाएगी। इसके लिए भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही यज्ञ के दौरान हवन के अलावा संतों द्वारा प्रवचन व रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा। जबकि मेले में झूला समेत मनोरंजन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.