वाराणसी, मार्च 1 -- चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन करने आया किशोर शनिवार को गंगा में स्नान करते समय डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद शव निकाला। पांडेयपुर की नई बस्ती के सुभाषचंद्र का 16 वर्षीय पुत्र अरमान मां और बहनों के साथ ऑटो से मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन-पूजन करने गया था। कैथी घाट पर नहाते वक्त अरमान डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे। सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा और चौकी प्रभारी कैथी प्रभाकर सिंह मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। डेढ़ घंटे बाद किशोर का शव मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.