गोंडा, फरवरी 10 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ऐली-परसोली में कैथी घाट पर सरयू नदी पर पैंटून ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद भी आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पुल के उत्तरी छोर तक पहुंचने के लिए एप्रोच मार्ग न होने से बेलसर और तरबगंज ब्लॉक की 35 से अधिक ग्राम सभाओं की करीब एक लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गहरी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार सरयू नदी के दक्षिणी छोर पर बना लगभग 300 मीटर लंबा पैंटून पुल उत्तरी छोर पर स्थित भिखारीपुर-सकरौर तटबंध से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। यह पूरा इलाका नदी द्वारा छोड़ी गई बालू से पटा हुआ है। इसकी वजह से वाहनों का आवागमन संभव नहीं हो पा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लाइट रोलर से मिट्टी की पटाई कराकर खड़ंजा बिछवा दे और अस्थायी सड़क बना दी जाए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.