रामगढ़, जुलाई 26 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहर के कैथा स्थित सेंट एंस स्कूल में शुक्रवार को फीस्ट का आयोजन हुआ। उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या सिस्टर एनी पॉल और छात्रों के दादा-दादी ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्या सिस्टर एनी पॉल ने कहा कि प्रभु यीशु की ग्रैंड मदर एंस थी। उनकी भूमिका की वजह से ही समाज में एक बड़ा परिवर्तन आया। आज हमारे जीवन में भी दादा-दादी एक आशीर्वाद के रूप में ही है। उनके खुशियों से ही हमारे घरों में रौनक रहती है। फीस्ट के मौके पर ग्रैंड पेरेंट्स को बुला कर उन्हें सम्मानित किया गया। आज उनके चेहरे पर जो खुशी है, उसे देखकर पूरा विद्यालय परिसर गदगद हो गया। फीस्ट के दौरान दादा दादी अपने पोते पोतियो के साथ रैंप वॉक करते नजर आए। मंच से उतर कर बच्चों ने अपने ग्रैंड पेरेंट्स का हाथ पकड़ा और पूरे मैदान में वॉक किया। इस दौरान वहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.