संभल, फरवरी 2 -- चन्दौसी। कैथल गांव से निकलते ही बुद्धनगर खंडवा वाले रोड पर स्थिति बद से बदतर बनी हुई है l इस मार्ग पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क किनारे दोनों और कूड़े व गोबर के ढेर लगे हुए हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही बुरी तरह सड़क पर कीचड़ हो जाती है। जिसके कारण दुपहिया वाहन फिसल जाते हैं और लोग घायल हो जाते हैं। यह मार्ग बुद्धनगर खंडवा होते हुए इस्लामनगर रोड पर जाकर मिला है। इसीलिए इस रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर व गोबर से निकलने वाला पानी अक्सर सड़क पर आ जाता है। जिसके कारण यहां कीचड़ बनी रहती है और लोगों का निकलना मुश्किल बना रहता है। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...