धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कैथलैब में ऑक्सीजन सप्लाई का फ्लो मीटर खराब है। कैथलैब के 40 बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे ऑक्सीजन बेड की किल्लत शुरू हो गई है। यह स्थिति बीते 10-15 दिनों से बनी हुई है। बावजूद अबतक फ्लो मीटर नहीं बनवाया जा सका है। डॉक्टरों की मानें तो मौसम में लगातार बदलाव के कारण सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे ऑक्सीजन बेड की मांग बढ़ गई है। अस्पताल में 150 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें 40 बेड कैथलैब में हैं। कैथलैब में ऑक्सीजन सप्लाई के फ्लो मीटर खराब होने से सांस से संबंधित मरीजों को भर्ती करने में परेशानी हो रही है। नतीजतन बाकी बचे 100 से 110 बेडों पर ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इस कारण ऑक्सीजन बेड की किल्लत शुरू हो गई है। सभी बेड भरे हैं। नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.