गया, जनवरी 7 -- 27 बिहार बटालियन एनसीसी के ओर से महेश सिंह यादव कॉलेज परिसर में बुधवार से 16वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का ओपनिंग एड्रेस कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोहित चौहान ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में 350 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इसका समापन 15 जनवरी को होगा। कर्नल रोहित चौहान ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना है। प्रारंभिक चरण में कैडेटों को फिजिकल ट्रेनिंग, ड्रिल, फायरिंग व सिम्युलेटर का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट से संबंधित कक्षाओं के माध्यम से उन्हें सैन्य कौशल की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.