गोपालगंज, जनवरी 25 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की गोपालगंज जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता देव कुमार को मनोनीत किया गया है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जिले के व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। देव कुमार इससे पूर्व गोपालगंज सर्राफा मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा तथा स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...