पटना, मार्च 4 -- पटना, वरीय संवाददाता। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की प्रदेश एवं पटना महिला विंग द्वारा नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविवार को आर ब्लॉक स्थित रोटरी भवन में महिलाओं को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया है। महिलाओं के आगे बढ़ने से ही प्रदेश का विकास होगा। कैट प्रदेश महिला अध्यक्ष रूचि अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को सम्मानित कर कैट खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है। जो महिलाएं समाज में आगे बढ़ रही हैं उनका सम्मान होने से दूसरी महिलाओं का उत्साहवर्द्धन होता है। कैट पटना अध्यक्ष प्रियंका कुमार ने कहा आप सब...