मधुबनी, फरवरी 15 -- मधुबनी। नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को कैटोला चौक से शुरू हुई कार्रवाई निधि चौक, कोतवाली चौक होते हुए थाना मोड़ तक चली। इस दौरान बिना अनुमति लगाए गए कई बड़े-बड़े होर्डिंग जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया। लगभग 57 अवैध बड़े होर्डिंग को हटाया गया। कई छोटे होर्डिंग को भी तोड़कर हटाया गया। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान की निगरानी की। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध विज्ञापन से नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है और शहर की सूरत बिगड़ रही है। साथ ही अवैध पार्किंग से रोजाना जाम की स्थिति बन रहती है। अभियान में लगाये गये सभी अधिकारी व कर्मी इस अभियान में नगर निगम के सभी अधिकारियों को लगाया गया है। तीन दिवसीय ...