दरभंगा, मार्च 10 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की भवानीपुर पंचायत के महिसारी में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान कैच पकड़ने के लिए दौड़ रहे खिलाड़ी की टक्कर दूसरे खिलाड़ी से हो गई। टक्कर लगते ही किशोर खिलाड़ी बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय स्तर पर उपचार कर उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया ही जा रहा था कि इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के डीह कोदई निवासी राकेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र आशीष पासवान के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस हादसे से दर्शक दीर्घा में बैठे खेलप्रेमी भी मायूस हो गए। आशीष महिसारी में अपने नाना जगदीश पासवान के यहां रहकर ही गांव के मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.