रांची, फरवरी 28 -- झारखंड विधानसभा में गुरुवार को सीएजी (कैग) की रिपोर्ट पेश की गई। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसे संदन पटल पर रखा। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) ने कोविड प्रबंधन के लिए निर्गत 436.97 करोड़ के विरुद्ध सिर्फ 137.65 करोड़ ही 2019-20 से 2021-22 तक खर्च की। यह कुल जारी राशि का महज 32 प्रतिशत था। सीएजी ने पाया है कि भारत सरकार ने कोविड प्रबंधन के लिए 483.54 करोड़ रुपये विमुक्त किए थे, इस राशि के विरुद्ध झारखंड सरकार को अपने हिस्से की 272.88 करोड़ की राशि विमुक्त करनी थी। कुल प्रावधान 756.42 के विरुद्ध राज्य सरकार ने केंद्रीय राशि का 291.87 करोड़ और राज्य का 145.10 करोड़ ही विमुक्त किया। यानी कुल 436.97 करोड़ का ही उपयोग किया। सीएजी ने रिपोर्ट में लिखा है कि अगस्त 2022 तक झारखंड सरकार...