मुंगेर, अगस्त 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्रा ने बिहार सरकार पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि, कैग रिपोर्ट में भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से सामने आने के बाद इस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि, राज्य सरकार न तो केंद्र से मिले बजट का समुचित उपयोग कर पाई, न ही वह ये बता सकी कि, धनराशि कहां और किस मद में खर्च हुई। उन्होंने कहा कि, कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट में यह उजागर हुआ है कि, वर्ष- 2023-24 में राज्य को आवंटित 3.26 लाख करोड़ रुपए में से केवल 2.60 लाख करोड़ रुपए ही खर्च हो सके। शेष 71,000 करोड़ रुपए के खर्च का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा नहीं दिया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि, कैग ने इस स्थिति को स्पष्ट रूप से वित्तीय भ्रष्टाचा...