लखनऊ, सितम्बर 29 -- अब स्तन से जुड़ी बीमारियों की जांच कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में भी हो सकेगी। इसके लिए संस्थान के रेडियोडाग्यनोसिस विभाग में अत्याधुनिक थ्रीडी डिजिटल मैमोग्राफी जांच शुरू हो गई है। सोमवार को निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने मैमोग्राफी यूनिट का शुभारंभ किया। अभी तक संस्थान में मैमोग्राफी जांच की सुविधा नहीं थी। ऐसे में स्तन कैंसर की आशंका में आने वाली महिलाओं को जांच के लिए भटकना पड़ रहा था। निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि स्तन में किसी भी तरह का बदलाव होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शर्म और झिझक सेहत पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि नई मशीन स्तन कैंसर के शुरुआती चरण का पता लगाने में सक्षम है। रेडियोडायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद गुप्ता ने बताया कि करीब Rs.5.15 करोड़ की लागत से स्थापित य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.