सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को कैंसर रोग को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गयी। इस जागरूकता रैली में शामिल सदस्यों ने अपने हाथों में बैनर व पोस्टर लिए थे। बताया गया कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 04 फरवरी 10 फरवरी की अवधि में जिले में कैंसर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग -सह-परामर्श सप्ताह का आयोजन कर मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों का सामान्य कैंसर (मुंह, स्तन, गर्भाशय का मुख) के साथ- साथ मधुमेह व उच्च रक्तचाप की भी स्क्रीनिंग करायी जा सकेगी। बताया गया कि पान, गुटखा, सुर्ती, बीड़ी या सिगरेट हर रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.