चाईबासा, फरवरी 5 -- चाईबासा। सदर अस्पताल के ओपीडी में 7 फरवरी को विशेष मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें कैंसर रोगियों की जांच की जाएगी। रोगियों की जांच कोलकाता के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव भट्टाचार्य करेंगे। यह जानकारी अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कैंसर रोगियों की जांच सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। उन्होंने कैंसर पीड़ित रोगियों को शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...