मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी, एक संवाददाता। कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब मॉडल अस्पताल में प्रारंभिक चरण के कैंसर से प्रभावित मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा मॉडल अस्पताल और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, मुजफ्फरपुर के संयुक्त प्रयास से शुरू की जा रही है। जिससे जिले के कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। अब तक कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमोथेरेपी जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए दूसरे जिलों या अन्य राज्यों जाना पड़ता था। जिससे उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था के लागू होने से कैंसर डिटेक्टेड मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल पर एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ. एस. एन. झा न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.