फरीदाबाद, मई 18 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। स्टेज 3 और 4 के कैंसर पीड़ितों को राहत देते हुए मासिक पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मरीजों को दिया जा रहा है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह योजना सभी आयु वर्ग के कैंसर मरीजों के लिए है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम है। उन्होंने कैंसर मरीजों को जागरुक करते हुए बताया कि पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से भेजी जाएगी। आवेदन के लिए मरीज को परिवार पहचान पत्र, पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज सरल केंद्र में जमा कराने होंगे। साथ ही आशा वर्कर व एएनएम द्वारा मरीज के जीवित होने का प्रमाणपत्र सत्यापित कराना जरूरी होगा। आवेदन saralharyana.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद सिविल सर्जन द्वारा मरीज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.