बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- कैंसर बीमारी से बचना है तो नशा से रहें दूर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट टॉक में नशामुक्ति के लिए अखिल भारतीय नशा मुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आज हर छह में एक रोगी की मौत कैंसर से होती है। पिछले साल विश्व में लगभग दो करोड़ लोगों की मौत कैंसर से हुई थी। इसके प्रमुख कारणों में एक नशा भी है। तंबाकू, गुटका या कोई नशा आज परिवार को विनाश की ओर ले जा रहा है। उन्होंने लोगों से नशा से दूर रहने की अपील की। साथ ही छात्रों को जागरूकता अभियान में जुड़ने का सुझाव दिया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय में समय-समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं नव...