अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के कुर्मीडीहा गांव निवासी अधेड़ ने गुरुवार शाम गांव के निकट से गुजरी रेलवे लाइन पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। माना जा रहा है कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। कुर्मीडीहा गांव के कुछ ग्रामीण गुरुवार शाम जब गांव के बाहर से होकर गुजरी रेलवे लाइन की तरफ गए, तो वहां का दूश्य देखकर सन्न रह गए। एक अधेड़ का शव वहां पड़ा हुआ था। उसकी पहचान श्यामलाल (57) पुत्र बिंदा के रूप में हुई। जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना पर अहिरौली पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.