कौशाम्बी, जुलाई 20 -- कैंसर पीड़ित युवक ने शनिवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पीछे आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर मजरा गनपा निवासी विजमा देवी ने बताया कि उसके पति राजकुमार (36) पुत्र मिश्रीलाल को पिछले तीन वर्षों से मुंह में कैंसर की शिकायत थी। प्रयागराज में इलाज कराया जा रहा था। इससे आराम नहीं मिल रहा था। इसे लेकर पति परेशान रहने लगा था। पीड़िता की मानें तो शनिवार की शाम वह खेतों की ओर गई थी। लौटकर घर पहुंची तो पति वहां मौजूद नहीं था। खोजबीन के दौरान घर के पीछे आम के पेड़ पर पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.