रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार को विधायक शिव अरोरा रम्पुरा वार्ड न. 23 निवासी कैंसर से पीड़ित जगदीश कोली के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जगदीश के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जगदीश की पत्नी को आश्वस्त किया कि वह स्वयं जगदीश को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाएंगे। उसके जाने और इलाज की व्यवस्था के लिए आर्थिक मदद करेंगे। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट धनाना गोहाना सोनीपत द्वारा इनके परिवार के बच्चों की शिक्षा और उनके प्रतिमाह राशन कि व्यवस्था के लिए संस्था को पत्राचार किया था। जिस पर संस्था ने सहमति व्यक्त की है। संस्था जगदीश के परिवार को प्रतिमाह राशन और भविष्य में इलाज में होने वाले खर्च को संस्था उठाएगी। साथ ही विधायक ने परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने की बात कही है। इस दौरा...