बहराइच, अगस्त 19 -- रुपईडीहा। बाल स्वरूप हनुमान मंदिर के सामने मुनिरगंज भट्ठा थाना रुपईडीहा के पास एक शव मिला। खबर मिलते ही मृतक की पत्नी व परिवार के समस्त लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि नशे का आदि था। कैंसर का इलाज चल रहा था। पर नशा नहीं छूटा। परिजनों ने यह भी बताया कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर 7 अगस्त को नशे के कारण ही रुपईडीहा के एक सूने पड़े बाग में नेपालगंज निवासी अरुण बरनवाल(25) पुत्र राम प्रवेश बरनवाल निवासी नेपालगंज की भी मौत नशे के कारण ही हुई थी। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि परिजनों के अनुरोध पर कानूनी कार्रवाई के बाद शव सिपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.