हमीरपुर, फरवरी 5 -- हमीरपुर। विश्व कैंसर दिवस पर जन जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन जिला पुरुष अस्पताल में किया गया। इस कार्यकम के अन्तर्गत इस वर्ष थीम यूनाइटेड बाई यूनिक पर है। इस थीम का उद्देश्य कैंसर से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग यात्रा, जरूरतों एवं अनुभवों को अपनाना एवं जोड़ना है। शिविर में विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे मुंख का कैंसर, स्तन कैंसर, बच्चे दानी का कैंसर के लक्षण व बचाव के बारे में बताया गया और 38 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इस कार्यकम में नोडल अधिकारी डॉ.पुष्पेंद्र कुमार, डॉ.आरएस प्रजापित, डॉ.परमेंद्र, डॉ.आयुष, डॉ.मोहित सिंह, डीएमओ राजेंद्र कुमार यादव, साइको थेरेपिस्ट डॉ.नीता एवं स्टाफ नर्स कंचन प्रभा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.