नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा। विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग सहित कई अस्पतालों में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को कैंसर के लक्षण, जांच, इलाज आदि के बारे में बताया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. अजय राणा, डॉ श्वेता, सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे। यथार्थ अस्पताल में भी एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मेडिकल आन्कोलॉजी के डॉ. अभिषेक राज ने अलग-अलग कैंसर के कारण और लक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अस्पताल के कई डॉक्टर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...