कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। विश्व कैंसर दिवस पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज) द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आओ देखो सीखें का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि समय रहते पहचान होने पर 90 प्रतिशत मरीजों का सफल इलाज संभव है। कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं को स्व-परीक्षण के विषय में प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीना गुप्ता, डॉ.सीमा द्विवेदी, डॉ. गरिमा गुप्ता, डॉ. करिश्मा शर्मा, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. प्रतिमा, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. नीलू ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न जानकारियों दीं। इस दौरान लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए। विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने विभिन्न उपचारों पर जानकारी दी। प्रिंसिपल संजय काला ने जागरूकता कार्यक्रम का महत्व बताया। .

हिंदी हिन...