मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर बुधवार की शाम को गाज़ीपुर तिराहा स्थित होम्योपैथ चिकित्सालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कैंसर को लेकर लोगों को जागरुक किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर गंभीर एवं जानलेवा रोग है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 15 लाख नए कैंसर मरीज सामने आते हैं, इसलिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जागरुक करते हुए बताया कि यदि घाव लंबे समय तक न भरे, असामान्य रक्तस्राव हो, शरीर में गांठ या सूजन बने, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव आए, अचानक वजन घटे या किसी स्थान पर लगातार दर्द हो, तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने तंबाकू, शराब, जंक फूड, मोटापा और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.