नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को 'कैंसर जागरुकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग प्रोग्राम (कैप्स) का शुभारंभ किया। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से शुरू की गई इस पहल का मकसद राजधानी में कैंसर का शुरुआती स्तर पर पता लगाना है। इस दौरान स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामले को नियंत्रित करने के लिए समय पर स्क्रीनिंग और जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि देरी से जांच होने पर कैंसर का जोखिम और बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कैप्स के तहत सरकार कम्युनिटी-बेस्ड तरीका अपना रही है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग को सुलभ बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। म...