गया, फरवरी 24 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के भौतिकी विभाग की ओर से आयोजित डीएसटी-पर्स प्रायोजित 'नेशनल कांफ्रेंस ऑन एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंटेशन फॉर न्यूक्लियर फिजिक्स, हाई - एनर्जी फिजिक्स एंड मेडिकल इमेजिंग' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी का का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस सम्मेलन में देशभर से 165 विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं और प्रस्तुति के लिए 60 शोध पत्रों का चयन किया गया है। यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (सीईआरएन), जिनेवा (स्विट्जरलैंड) की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अर्चना शर्मा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। डॉ. शर्मा ने नाभिकीय भौतिकी, उच्च-ऊर्जा भौतिकी और चिकित्सीय इमेजिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सम्मेलन आयोजित करने के लिए सीयूएसबी की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाभिकीय भौतिकी ने परमाणु संरचना और ऊर्जा के रहस्यों को समझने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.