वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के रेडियोथेरेपी एवं रेडिएशन मेडिसिन विभाग में अत्याधुनिक सीटी सिमुलेटर मशीन लगाई गई है। मंगलवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सिमुलेटर और कैंसर वार्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कैंसर इलाज में आईएमएस काफी उन्नति कर रहा है। आईएमएस कैंसर इलाज में नजीर पेश करेगा। उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण क्षमताओं को भी सुदृढ़ करेगी, जिससे रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए सीखने के अवसर बढ़ेंगे तथा कैंसर प्रबंधन में बहु-विषयक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि संस्थान में ही सीटी सिमुलेटर की उपलब्धता उपचार योजना के लिए रोगियों की प्रतीक्षा अवधि को उल्लेखनीय रूप से कम करेगी। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चौधरी ने कहा कि नवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.