लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के बैंक खाते को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई हॉस्पिटल पर बकाया गृहकर की बड़ी रकम को लेकर की गई है। उस पर 31 मार्च 2025 तक 9 करोड़ 2 लाख 2 हजार 339 रुपये की बकाया राशि थी, जिसे चुकाने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को पूर्व में नगर निगम की ओर से नियमानुसार बिल और डिमांड नोटिस जारी किए गए थे। निगम के अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से व्यक्तिगत तौर पर भी संपर्क किया और बकाया चुकाने की अपील की। बावजूद इसके अस्पताल ने अब तक इस राशि का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद नगर निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा। नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 509 से 516 तक के अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.