रांची, अगस्त 1 -- रांची, संवाददाता। एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल, रांची की ओर से कैंसर के बढ़ते मामले को देखते हुए कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके में जागरुकता अभियान चलाया गया। मेडिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने छात्रों और शिक्षकों को फेफड़े के कैंसर पर विस्तृत जानकारी दी। शुरुआती लक्षण और उपचार पर प्रकाश डाला। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक ने बच्चों में कैंसर पर जानकारी साझा की। छात्रों ने डॉक्टरों से प्रश्न पूछे। प्राचार्या प्रेमलता कुमारी ने अस्पताल के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...