रांची, दिसम्बर 17 -- रांची। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में बुधवार को डे एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 18 से अधिक खेलों में बच्चों ने हिस्सा लिया। फ्लाइंग फॉक्स, रोप क्लाइंबिंग, बर्मा ब्रिज, कमांडो ब्रिज, कमांडो नेट, बैलेंसिंग बीन, टार्जन स्विंग आदि में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि इस तरह के एडवेंचर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काफी उपयोगी हैं। एडवेंचर कैंप बच्चों को नई स्फूर्ति, साहस और मनोबल देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.