शाहजहांपुर, दिसम्बर 27 -- पुवायां क्षेत्र की शिक्षण व्यवस्था को लेकर कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर रचित अग्रवाल और सह-डायरेक्टर विनायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान गन्ना मंत्री संजय गंगवार भी मौजूद रहे। मुलाकात में क्षेत्र में शिक्षा की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डायरेक्टर रचित अग्रवाल ने पुवायां में सीबीएसई बोर्ड की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ी जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए पुवायां में सीबीएसई बोर्ड के पहले इंटर कॉलेज के रूप में कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा ही क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...