बोकारो, फरवरी 9 -- नगर के कैंप 2 स्थित केदारेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आगामी 17 फरवरी से 21 फरवरी तक रूद्र चंडी महायज्ञ,शिव पारायण शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही हनुमंत व श्रीराधे कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ दर्जनों श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां महिलाओं ने भगवान की प्रतिमा को हल्दी लगा कर मंगल गीत गाया। पंडित ब्रह्मानंद उपाध्याय व निकेश शास्त्री ने बताया सोमवार से पूजा प्रारंभ हो गया है। 17 फरवरी मंगलवार को कलशयात्रा, पंचांग पूजा, मंडप प्रवेश, वेदी पूजा व जलाधिवास किया जाएगा। जबकि बुधवार को फलाधिवास, गुरुवार को नगर भ्रमण, शुक्रवार विग्रह न्यास व प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। वहीं शनिवार को भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। मौके पर संतोष ओझा, पवन श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.