मथुरा, अगस्त 8 -- डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि खाते खोलने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक खाते खोलने के लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं। डाक सेवाओं की जानकारी देते हुए खाते खोले जा रहे हैं। इसी क्रम मे डाक विभाग, मथुरा मण्डल द्वारा प्राथमिक विद्यालय, पैगांव (छाता) में कैंप / चौपाल का आयोजन किया गया। टीम द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र कन्याओं के 227 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। प्राथमिक विद्यालय, दरबे (मांट) में कैंप / चौपाल का आयोजन कर पात्र कन्याओं के 150 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं। मथुरा मंडल के प्रवर अधीक्षक डाक विजेन्द्र के अनुसार यह योजना भारत सरकार की सर्वाधिक पसंद की जाने वाली योजनाओ मे से एक है। कैंप में छाता, शेरगढ़, माँट, सुरीर, नौहझील के सहायक अधीक्षक डाकघर, निरीक्षक डाकघर, डाक अधिदर्...