पलामू, अप्रैल 25 -- हुसैनाबाद। गुरुवार को उपायुक्त शशि रंजन हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचे। कैंप में हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंड के 80 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। समस्याओं का समाधान के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंप दिया। हुसैनाबाद के लंबी गली निवासी दिव्यांग प्रह्लाद ठाकुर ने उपायुक्त से बैट्री चालिक व्हीलचेयर की मांग की। उपायुक्त ने आश्वस्त कराया कि ह्वीलचेयर आने पर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। कैंप कार्यालय में डीडीसी शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सीएस डॉ. अनील कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.