मऊ, जनवरी 9 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा बाजार में गुरुवार को एसडीओ अंबिका प्रसाद के निर्देशन और अवर अभियंता दिवाकर के नेतृत्व में बिजली ओटीएस शिविर आयोजित किया गया। कैंप में 20 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया और करीब 1.5 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। साथ ही एक लाख से ऊपर आठ बड़े बकायदारों के बिजली काटने की कार्रवाई की गई। वहीं उपभोक्ताओं की समस्याओं को अधिकारियों ने मौके पर निस्तारित किया। एसडीओ अपील की जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया है, वे अधिक से अधिक संख्या में ओटीएस योजना का लाभ उठाएं। इससे उन्हें अतिरिक्त ब्याज और जुर्माने से राहत मिलेगी तथा बकाया राशि को आसान किस्तों में जमा करने का मौका मिलेगा। अवर अभियंता ग्रामीण दिवाकर ने बताया कि बताया कि गोंठा बाजार में बिजली बिल राहत योजना के तहत मेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.