बदायूं, अप्रैल 29 -- सुकन्या समृद्धि योजना का द्वितीय निःशुल्क कैंप घटपुरी में ममता सेवी संस्था द्वारा लगाया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ. सुरेश नौगरैया ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। संस्थापक डॉ. ममता नौगरैया ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ दिलाना है। प्रधान अनुपमा पाठक ने इस योजना के लाभ के लिए प्रेरित किया। गिंदो देवी महाविद्यालय प्राचार्य सरला देवी चक्रवर्ती, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, वेदांश शर्मा, काजल, अंशु कुमारी, कविता, किरन, मनीषा, अंशिका, रचना, निशा, रोशनी , कविता सक्सेना ,बबली, प्रियांशी ,ऊषा, अंशिका, रिया, रीना, अनामिका, श्रेया, तान्या, प्रिया मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...