गया, फरवरी 19 -- कैंप में वृद्धों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की दी जानकारी गया जी, प्रधान संवाददाता कैंप लगाकर वृद्धों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी दी गई। गुरुवार को इसका आयोजन बेलागंज में किया गया। प्रत्येक प्रखंड में कैंप लगाकर वृद्धों के लिए चलायी जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है। प्रखंडों में चयनित स्थल जैसे प्रखंड परिसर, पंचायत भवन, बुनियादी केन्द्रों पर सामाजिक सुरक्षा के तहत यह कैंप लगाए जा रहे हैं। 17 फरवरी से शुरू होकर यह कैंप 17 मार्च तक विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होंगे। बेलागंज बुनियाद केन्द्र में आयोजित शिविर में 50 वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी दी गई। जिन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा उनसे आवदेन प्राप्त कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। साथ ही बुनियादी केन्द्र से संचालित मोबाइल ...